{"_id":"590a23494f1c1b0646441eae","slug":"goods-worth-30-lakh-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाल काटकर ले गए 30 लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाल काटकर ले गए 30 लाख का माल
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 04 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
घर की छत का कटा हुआ जाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुटौंद के जमालपुर गांव में जाल काटकर रिटायर्ड शिक्षक के घर घुसे चोरों ने करीब 30 लाख के जेवर और नगदी पार कर दी। सुबह जब घरवाले सोकर उठे तो कमरों का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी जांच की खानापूरी कर लौट आई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार का कहना है कि तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजन शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की रात उनका परिवार अपने-अपने कमरों में सो रहा था। रात में चोर पड़ोस में बन रही दीवार के सहारे उनकी छत पर चढ़ आए और फिर जाल काटकर मकान के भीतर घुस आए। इसके बाद चोरों ने अलग कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब एक किलो सोने और पांच किलो चांदी के जेवर के अलावा डेढ़ लाख की नगदी समेट ले गए हैं।
बुधवार की सुबह जब कमरों का सामान बिखरा देखा तो पहले पास पड़ोस को फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। घर से कुछ ही दूरी पर पुलिस को जेवर के खाली बक्से भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि चोर घर और सोने-चांदी की जानकारी से वाकिफ लग रहे हैं। इस कारण कुछ संदिग्धों को उठाने के अलावा परिवार के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही से अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
न अफसर पहुंचे और न फोरेंसिक टीम आई
हैरत की बात है कि इतनी बड़ी घटना के बाद न तो सीओ मौके पर पहुंचे और न ही फिंगर प्रिंट लेने के लिए फोरेंसिक टीम ही बुलाई गई। यहां तक कि डाग स्क्वायड को भी बुलाने की जरूरत नहीं महसूस की गई। इससे जाल, दीवार, और बक्सों के सारे साक्ष्य (फिंगर प्रिंट) भी नष्ट हो गए।
चौकी पर भी पड़ा रहता है ताला
ग्रामीणों ने बताया कि जमालपुर गांव की कंझारी चौकी में अक्सर ताला पड़ा रहता है। बताया जाता है कि चौकी के लिए पुलिस फोर्स ही नहीं है। इस कारण क्षेत्र के साथ-साथ चौकी भी भगवान भरोसे ही रहती है।
घर के ही सूटकेस में भरा माल
चोरों ने राजन के घर का माल समेटने के लिए उन्हीं के सूटकेस का भी इस्तेमाल किया। घर के ही सूटकेस के सारे कपड़े निकालकर चोर उसमें सोेने-चांदी के जेवर भरकर ले गए।