{"_id":"59a7015c4f1c1b50738b47e6","slug":"goddess-girlfriend-dies-with-knives","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-प्रेमिका को चाकुओं से गोदा, प्रेमिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी-प्रेमिका को चाकुओं से गोदा, प्रेमिका की मौत
अमर उजाला जालाौन
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शीला की मां राजेंद्री देवी उसके बेटे राज के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद (उरई)। पति को छोड़कर मायके आई बहन को प्रेमी संग देख भाई ने चाकू से गोद कर मार डाला। ताबड़तोड़ हमला कर प्रेमी को भी लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमी की तहरीर पर मृतका के भाई पर हत्या और जानलेवा हमले के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मामला आनर किलिंग का ही है। हत्यारोपी की लोकेशन पता की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के मसगांव की है।
गांव निवासी बेवा राजेंद्र देवी की बेटी शीला (28) की शादी करीब 10 साल पहले जालौन के लौना गांव निवासी दीप सिंह से हुई थी। दीप अहमदाबाद में मजदूरी करता है। दोनों के आठ साल का बेटा राज भी है। पुलिस के मुताबिक शीला का पति से मनमुटाव हो गया था। दो माह से वह बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। दीप के साथ ही उसके पड़ोसी गांव कुंवरपुरा निवासी ज्ञान सिंह (21) भी मजदूरी करता है। जिला अस्पताल में ज्ञानसिंह ने बताया कि करीब सालभर से उसका शीला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूर का रिश्तेदार बता उसने मृतक के पति से दोस्ती की और साथ ही काम करने लगा। बकौल ज्ञानसिंह दोनों शादी करना चाहते थे। इसी सिलसिले में वह दो दिन पहले अहमदाबाद से आ गया और शीला के घर पर ही रहने लगा। ज्ञान ने बताया कि मंगलवार की रात शीला का मुंबई में रह रहा भाई कोमल घर पहुंचा और बहन की हत्या कर दी। कुठौंद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका का शव घर के पास तिली के खेत से बरामद कर लिया गया है। हत्योरोपी भाई की तलाश की जा रही है।
रांग नंबर से जुड़े शीला और ज्ञान के दिल के तार
उरई। रांग नंबर से शीला से दिल के तार जुड़े तो दूर का रिश्तेदार बनकर ज्ञान सिंह उसके पास हैदराबाद पहुंच गया। शीला के पति के साथ पुताई का काम करने के दौरान उसने शीला से संबंध बना लिए। शक होने पर पति का शीला से अक्सर विवाद होने लगा तो दो महीने पहले वह मायके लौट आई। उससे शादी के इरादे से ज्ञान सिंह भी शीला के गांव आ गया। ज्ञान से शादी करने की जानकारी शीला ने ही फोन पर भाई कोमल को दी थी। इस पर वह गांव आया और बहन की हत्या कर उसके प्रेमी ज्ञान को भी लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
जालौन कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव निवासी दीप सिंह की शादी 10 साल पहले कुठौंद थाना क्षेत्र के मसगांव निवासी शीला (28) के साथ हुई थी। उसके आठ साल का बेटा राज है। शीला का पति अहमदाबाद में मजदूरी करता है। वह भी पति के पास ही रहती थी। वहां ज्ञान सिंह का दूर का रिश्तेदार ज्ञान सिंह दीप सिंह (21) भी रहता था। करीब दो महीने पहले पति से मनमुटाव होने पर शीला मायके आ गई थी। दो दिन पहले ज्ञान सिंह भी मसगांव आ गया। आरोप है कि जानकारी होने पर शीला का भाई कोमल मुंबई से आया और बहन की हत्या करने के साथ ज्ञान सिंह पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती ज्ञानसिंह ने करीब एक साल पहले उसके मोबाइल से शीला के मोबाइल पर रांग नंबर डायल हो गया। दोनों ने एक दूसरे का नंबर सेव कर लिया और अक्सर बातें करने लगे। ज्ञान सिंह लौना के करीबी गांव कुंवरपुरा का रहने वाला है। पड़ोसी गांव का फायदा उठाकर उसने दीपसिंह से दूर की रिश्तेदारी निकाल ली। ज्ञान सिंह अहमदाबाद पहुंच गया और वहां शीला के पति के साथ पोताई का काम करने लगा। इस बीच उसके शीला से संबंध बन गए। चाल चलन पर शक के चलते दीप शीला के साथ अक्सर मारपीट करता था। विवाद बढ़ने पर दो महीने पहले शीला मायके लौट आई। उसके बाद ज्ञान सिंह भी लौट आया। ज्ञान सिंह ने बताया कि शीला के उसके प्रेम संबंध की जानकारी कोमल को थी। वह शीला से शादी करने गांव आया था। फोन पर शीला ने इसकी जानकारी भाई कोमल को दी थी। ज्ञान सिंह के अनुसार कोमल ने कहा था कि दो दिन रुको मुंबई से लौटकर तुम लोगों का फैसला करूंगा। लोगों का आरोप है कि अगर ज्ञान सिंह के चौकी पहुंचते ही पुलिस सक्रिय हो जाती तो शीला की जान बच जाती और कोमल भी पकड़ा जाता। पुलिस ज्ञान को अस्पताल भेजने में लगी रही और उधर शीला की हत्या हो गई।
मां ने धोया घर में फैला खून
ज्ञान सिंह ने कोमल और राजेंद्र ने ज्ञान सिंह पर शीला की हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर एसपी ने फारेंसिक टीम से मौके की जांच कराई। फोरेंसिक की जांच में साफ हो गया कि घर पर खून के धब्बे थे, जिन्हें साफ किया गया है। पुलिस के अनुसार राजेंद्री ने फर्श और दीवारों पर लगा खून साफ किया। शीला को ज्ञान सिंह को आपत्तिजनक हालत में देखकर कोमल ने दोनों पर हमला कर दिया। ज्ञान सिंह बाहर भागा तो कोमल ने उसका पीछा किया। कोमल घर लौटा तब शीला जिंदा थी। उसने फिर शीला को मारने की कोशिश की। इस पर शीला खेत की ओर भागी। कोमल ने पीछा कर उसे खेत पर मार डाला। मां राजेंद्री ने पुलिस को बताय कि कोमल मुंबई में है। राजेंद्र की बताई लोकेशन पर पुलिस ने जानकारी की तो वहां कोमल नहीं मिला। इस पर पुलिस ने मौका-ए-वारदात के हालात और ज्ञान सिंह की तहरीर पर कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ज्ञान सिंह से पिता भी खफा
वारदात के बाद पुलिस ने फोन पर ज्ञान सिंह के पिता वीर सिंह को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार वीर सिंह ने सवाल किया ज्ञान जिंदा है कि मर गया। वीर सिंह की सवाल में नाराजगी झलक रही थी। इससे लगता है कि शीला से अवैध संबंधों के परिवार के लोग ज्ञान सिंह से नाराज थे। उधर, शीला के ससुरावाले भी उसकी करतूत से खफा हैं। शीला की ससुराल लौना में चचिया ससुर किशनलाल रहते हैं। उनका कहना था कि कि चार महीने पहले जब भतीजे दीप ने शीला से रिश्ता खत्म कर लिया था फिर हमारा उससे वास्ता कहा रह जाता है। इससे ज्यादा उसके बारे में हमें कुछ भी नहीं कहना है।