फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gang rape of a teenager killed the other in Bundelkhand

बुंदेलखंड में एक किशोरी से गैंगरेप तो दूसरी की हत्या

Wed, 04 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 04 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of a teenager killed the other in Bundelkhand
rape
बुंदेलखंड में दो किशोरियां हैवानियत की शिकार हुई। जालौन में तीन दरिंदे किशोरी को घर से उठा ले गए और गैंगरेप किया। किशोरी के बेहोश होने पर उसे खेत में ही छोड़ दिया। महोबा में घर से अगवा करने के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई और शव पत्थर खदान में फेंक दिया। दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जालौन जिले के एट थाना के एक गांव निवासी
विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी, जबकि उसका पिता खेतों में सिंचाई करने गया था। भोर में वह घर लौटा तो दरवाजा खुला था। इस दौरान उसकी बेटी गायब मिली। वह आसपास खोजने लगा। इस दौरान किशोरी बेहोशी की स्थिति में खेत में मिली। काफी देर बाद किशोरी को होश आया। उसने बताया कि
विज्ञापन


किसी ने दरवाजा खटखटाया। वह पिता के खेत से लौटना समझ कर दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही तीन लोगों ने उसका मुंह दबा दिया और वे उसे खेत में लेजाकर रेप किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसके पिता की तहरीर पर  एक युवक  को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ गैंगरेप व पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज किया है।  इसी तरह
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी लक्ष्मी (15) पुत्री देवराज कुशवाहा को रात करीब 10 बजे उसके ही मोहल्ले के रहने वाले युवक अगवा कर ले गए। इस दौरान किशोरी की मां ने विरोध किया तो उसे पीट कर घायल कर दिया। किशोरी की मां ने मोबाइल पर अपने पति को घटना की जानकारी दी। वह गांव पहुंचा और किशोरी की खोजबीन शुरू

की। इस दौरान उसका शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित पत्थर खदान में मिला। किशोरी की हत्या की सूचना पर एसपी गौरव सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एसपी के मुताबिक शव को


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ऊपर से खदान में फेके जाने की वजह से किशोरी की मौत हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर मोहल्ले के निवासी राजा तिवारी, उसके साले सुनील और नौकर पिंटू के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed