फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four injured in bomb blasts

द्वारचार के वक्त बम फटने से चार घायल

Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four injured in bomb blasts
बम - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

शुक्रवार रात करीब 11 बजे कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में मेवालाल की बेटी की शादी थी और बरात हमीरपुर के बिलांया एट से आई थी। बरात की अगवानी के लिए दुल्हन पक्ष के लोग गेस्ट हाउस के दरवाजे पर खड़े थे, बैंड की धुन पर बराती डांस कर रहे थे तभी अचानक वहां पर बम का जोरदार धमाका हुआ। जिससे गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। धमाके से देवेंद्र (24) निवासी उरई, वीरेंद्र (22) निवासी कदौरा, उमा (35) निवासी सतोह जिला जालौन व पूरन (30) निवासी जालौन घायल हो गए। जिस पर वधू पक्ष के गुस्साए लोग बरातियों

विज्ञापन


से भिड़ गए और दोनों ओर से जमकर हाथापाई होने लगी। इससे समारोह में अफरा तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे चीखने चिल्लाने लगे।  इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को कर दी। मौके पर पहुची पुलिस ने पहले घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से देवेंद्र व उमा को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस कुछ लोगों को लेकर कोतवाली भी आ गई। हंगामे व बवाल के कारण शादी की बाकी की रस्में खामोशी से पूरी की गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कौन सा था बम, कैसे हुआ विस्फोट
हैरत की बात है कि शादी समारोह में बम के धमाके से चार लोग घायल हो गए और पुलिस आतिशबाजी मानकर थाने में चुपचाप बैठी है, कौन सा बम था, कैसा विस्फोट था, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं की गई है। जबकि इलाकाई लोगों की मानें तो धमाके की आवाज काफी तेज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed