फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Forensic team reaches again, take blood samples

दोबारा पहुंची फोरेंसिक टीम, लिए खून के नमूने

Tue, 11 Jun 2019 11:53 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Forensic team reaches again, take blood samples
गांव पहुंचे भाजपा सांसद भानु प्रताप। - फोटो : amar ujala

बता दें कि दो दिन पहले कुठौंद के एक गांव में आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने गांव के ही मोती और जाहर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। जबकि गांव वाले दोनों को ही निर्दोष बता रहे थे। दो दिन तक चली पूछताछ के बाद भी पुलिस को भी आरोपियों से घटना का कोई सुराग नहीं लगा। लिहाजा पुलिस अब बच्ची के करीबियों की भी पूरी जांच करा रही है।

विज्ञापन


जिसके चलते सोमवार देर रात गांव पहुंची फोरेंसिक ने पिता के ब्लड के नमूने लिए और मंगलवार को घटनास्थल पर जाकर दोबारा जांच पड़ताल की। बच्ची के पिता और चाचा से भी पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो इनका भी आपराधिक इतिहास रहा है। एसपी स्वामी प्रसाद का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। कुछ सुराग हाथ लगे है, उसी पर टीमें काम कर रही है। हो सकता है कि मामले का जल्द खुलासा भी हो जाए।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ से हारी, नार्को टेस्ट की भी तैयारी
 दो दिन से थाने में हो रही पूछताछ में थानेदारों व अधिकारियों के पसीने छूट गए लेकिन घटना से संबंधित कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो अधिकारी अब मामले में नार्को टेस्ट कराने का भी मन बना रहे हैं। जिसमें आरोपियों के अलावा बच्ची के परिवार के करीबी भी शामिल किए जाएंगे ताकि हकीकत सामने आ सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्माई राजनीति सांसद व सपाई भी पहुंचे
मामले के खुलासे के लिए अब राजनीति भी गर्माने लगी है। भाजपा सांसद भानु प्रताप दिल्ली से लौटकर सीधे गांव पहुंचे और बच्ची के परिजनों व ग्रामीणों से मुलाकात की। इतना ही नहीं सांसद ने घटनास्थल को भी देखा। भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। वहीं सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी भी पीड़ित पक्ष व ग्रामीणों से मिलने पहुंचे।


पास के गांवों में भी आरोपी की तलाश
पुलिस सूत्रों की मानें तो बच्ची के साथ वारदात करने वाला कोई अकेला ही है, क्योंकि शव को देखने पर उसमें कोई गंभीर चोटें नहीं दिख रही थी। पुलिस की एक टीम गांव वालों की आसपास की रिश्तेदारी को भी खंगाल रही है, माना जा रहा है कि कोई ऐसा भी हो सकता जो अक्सर गांव आता जाता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed