फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five robbers arrested for road handling

रोड होल्डअप करने वाले पांच लुटेरे धरे गए

Wed, 29 Aug 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Wed, 29 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five robbers arrested for road handling
घटना का खुलासा करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : amar ujala

मंगलवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी व सीओ कालपी सुबोध गौतम ने खुलासा किया कि ट्रक मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 अगस्त की रात उनका चालाक व परिचालक भोगनीपुर से ईंट लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे। तभी रक्सा झांसी के पास बदमाश ट्रक में सवार हो गए। उन्होंने तमंचे के बल पर चालक व हेल्पर को डरा धमकाकर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद चालक व परिचालक के हाथ पैर बांधकर उन्हें जोल्हूपुर के पास फेंककर ईंटों भरा ट्रक लूट ले गए थे।

विज्ञापन


खुलासे के लिए कालपी पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मंगलवार सुबह सात बजे मुखबिर की सूचना पर अकबरपुर मजार के पास से समीर उर्फ राजू निवासी थाना नवाबगंज जनपद इलाहाबाद, सुमित उर्फ मोतीलाल पुत्र कैलाश कुशवाहा निवासी गहोलिया थाना रुरा कानपुर देहात, सतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ कालू पुत्र बलवीर सिंह निवासी नगला ध्यान थाना सादाबाद जिला हाथरस को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। उनके कब्जे से दो तमंचे व स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वारदात में कुल पांच लोग शामिल थे। इसमें ट्रक बिकवाने में बिचौलिया विक्की प्रसाद व उसके ड्राइवर हारुन पुत्र मुनीर निवासी जगदीशपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी सुमित उर्फ मोतीलाल, समीर उर्फ राजू खां, सतेंद्र पाल सिंह उर्फ कालू का आपराधिक इतिहास है। कई जिलों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। इस खुलासे में कालपी कोतवाल सुधाकर मिश्रा व सर्विलांस प्रभारी महेश दुबे व उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed