फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire in a ready-made clothing store

रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग

Sun, 26 May 2019 11:48 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 26 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in a ready-made clothing store
रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लगने से जले पड़े कपड़े - फोटो : amar ujala

रामपुरा थाना व कस्बा स्थित बाजार में छोटू परिहार पुत्र शिवशंकर की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में शनिवार की देर रात आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लगभग पांच लाख का रेडीमेड कपड़ा जलकर राख हो गया। रविवार की सुबह चार बचे नमाज के लिए निकले लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखकर इसकी जानकारी दुकानदार को दी। सूचना पर जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के सारे कपड़े जलकर राख हो चुके थे।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में दुकानदार ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान में आग लगाई है। दुकान के शटर के नीचे जला हुआ गत्ता मिला। उसकी दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। उसने बताया कि उसने इसी फरवरी माह में दुकान खोली है। घर में शादी होने की वजह से एक माह से दुकान बंद थी। आग से पांच लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed