फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire at home with short circuits

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी जली

Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fire at home with short circuits
सब्जी मंडी में जली पड़ीं सब्जियां - फोटो : amar ujala
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ा निवासी उत्तम पुत्र रामसेवक के घर में शुक्रवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें तेज होकर घर में रखे छप्पर तक पहुंच गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। घर में मौजूद लोग चीखते हुए बाहर भागे। उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर आए और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर में दमकल पहुंच गई। करीब आधे घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी गृहस्थी तो जल ही गई साथ ही तीन मवेशी भी जलकर मर गए। उत्तम ने बताया कि आग से घर में रखा अनाज, कपड़े के अलावा एक भैंस, एक पड़िया व एक पड़ा जलकर मरा है। सूचना पाकर गांव के लेखपाल देव सिंह मौके पर पहुंची और उन्होंने जांच कर अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन


सब्जी की दुकान में लगी आग, परिवार तबाह
उरई। शहर के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी अल्लादीन राठ रोड स्थित रेलवे केबिन के पास सड़क किनारे सब्जी की दुकान रखे हुए है। वह दुकान को टट्टर से बंद किए हुए था। इसी दुकान से उसके परिवार का भरण पोषण होता है। गुरुवार रात अचानक उसकी दुकान में आग लग गई। किसी की इस पर नजर पड़ी इससे पहले आग भीषण हो गई और टट्टर धूं धूं कर जलने लगा। देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गया। आग से दुकान में रखी हजारों रुपये कीमत की सब्जी भी जल गई। सुबह इलाकाई लोगों की सूचना पर परिवार समेत दुकान पहुंचा अल्लादीन दुकान जली देखकर बेसुध हो गया। वहीं उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उसने पानी डालकर किसी तरह सुलग रही आग को बुझाया। इसी बीच इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed