फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer's death due to drowning in canal

नहर में डूबने से किसान की मौत

Sun, 11 Nov 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 11 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to drowning in canal
नहर - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम ईंगुई निवासी किसान उमेश कुमार सिंह (44) पुत्र उदन सिंह रविवार की सुबह 11 बजे खेतों पर काम करने गया था। नहर से उसके खेत में पानी आ रहा था। जिसे रोकने के लिए वह नहर पर गया। कटान बंद करने के वक्त पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। आस पास खेतों पर काम कर लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसे निकाल नहीं पाए। गांव के लोग पहुंचे तब कहीं जाकर उसे नहर से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


इसकी सूचना जब परिवारीजनों को मिली तो उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं मृतक की पत्नी लाली देवी का बुरा हाल था। वह कभी पति के शव को देखती तो कभी बच्चों की तरफ देखती। उसके एक पुत्र अनिकेत व दो पुत्रियां मोना व शिखा हैं। पिता की मौत से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष रेढर लोकेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


तहसीलदार का कहना है कि शासन से किसान के परिवार को मदद दिलाई जाएगी। अभी आठ दिन पूर्व मृतक की मां की मौत हो गई थी। अभी उसकी मां की तेरहवीं भी नहीं हो पाई थी कि आज रविवार को किसान उमेश की मौत हो गई। मां की मौत से घर व परिवार के लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि आज उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया। घर में हुई दो लोगों की मौत से घर व गांव के लोग काफी दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed