फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   fake report of kidnapping, arrest

अपहरण की फर्जी रिपोर्ट कराने वाले को दबोचा

Tue, 25 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Tue, 25 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
 fake report of kidnapping, arrest
सीओ के सामने जानकारी देता युवक। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। लेनदेन के विवाद में पिता ने अपने पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच के बाद युवक को बरामद कर पिता की कारगुजारियाें का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने झूठी एफआईआर दर्ज कराने के आरोप में पिता को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उरई कोतवाली के गांव सरसौखी निवासी शंकर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसका पुत्र गोविंदम् होटल पर रविवार की रात करीब आठ बजे खाना खा रहा था तभी वहां पर ग्वालियर के मालनपुर निवासी रामू अपने भाई के साथ आया और उसे अगवा कर ले गए। इतना ही नहीं अपहर्ताओं ने पचास हजार रुपये की फिरौती भी मांगी।  इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जब पड़ताल की और कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने एक पुलिस टीम ग्वालियर भेजी तो वहां पर युवक मिल गया। उसने बताया कि वह उरई से अगवा नहीं हुआ। वह स्वयं राजस्थान से ग्वालियर आया है।

विज्ञापन


पुलिस उसको व रामू को साथ लेकर उरई आई और वादी मुकदमा शंकर सिंह को कोतवाली बुलाया। पुलिस ने मामले में पाया कि रामू व शंकर के बीच 30 हजार रुपये का लेनदेन था। इसी वजह से शंकर ने पुलिस को गुमराह कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा खारिज कर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने के आरोपी शंकर सिंह के खिलाफ धारा 182 सीआरपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि  इससे गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज करवाने वालाें को सबक मिलेगा।
विज्ञापन


साहब फोटो न खींचो शादी टूट जाएगी
उरई। कथित अपहृत प्रेम सिंह की जब फोटोग्राफर फोटो खींचने लगे तो वह बोला साहब हमारी फोटो न खींचो नहीं तो उसकी बनारस में रहने वाली प्रेमिका शादी नहीं करेगी। वह उसको अपने खर्च से बीएससी की पढ़ाई करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तंत्रमंत्र के नाम भी करता धोखाधड़ी
उरई। साहब पापा व सोनू लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। वह जमीन में गढ़ा धन बताने के नाम पर लोगों से अवैध उगाही करते हैं। तंत्रमंत्र के नाम पर भी ठगी करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ आप कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed