{"_id":"5c2bafccbdec2256d9677781","slug":"driver-arrested-with-108-bags-sprinkle-recovered-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 बोरा तिली के साथ चालक गिरफ्तार, ट्रक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
108 बोरा तिली के साथ चालक गिरफ्तार, ट्रक बरामद
Tue, 01 Jan 2019 11:52 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी डा.अरविंद चतुर्वेदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नवीन गल्ला मंडी के व्यापारी प्रमोद कुमार गुप्ता पुत्र गोविंददास गुप्ता ने 13 नवंबर को कोतवाली उरई में तहरीर दी थी कि उसने एक ट्रक में 188 बोरा तिली वजन लगभग डेढ़ सौ क्विंटल कीमत लगभग 20 लाख रुपये राजकमल एग्रो इंडस्ट्रीज डीसी गुजरात के लिए न्यू शुक्ला ट्रांसपोर्ट कंपनी औरैया के मार्फत लोड की थी।
विज्ञापन
जिसे गुजरात पहुंचना था, ट्रक ड्राइवर धीर सिंह ने ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचाया। 14 नवंबर को उरई कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया था।
एसपी ने इसके लिए एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में सीओ संतोष कुमार व कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम को लगाया था। पुलिस ने 31 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर नामजद ट्रक चालक धीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र रेवती सिंह निवासी देवगढ़ थाना पिनाहट जनपद आगरा को ट्रक व 108 बोरा तिली समेत नवीन गल्ला मंडी जालौन से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में धीर सिंह ने बताया कि वह पैसे के लालच में आकर ट्रक एवं माल को डीसी गुजरात न ले जाकर नवीन गल्ला मंडी में माल बेचने आया था। एसपी ने कहा कि बाकी बाकी बचे माल की तलाश की जा रही है और इसमें कितने लोग शामिल थे इसका भी पता लगाया जा रहा है। कहा कि चालक के साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चालक गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक केशव दयाल, हरपाल सिंह, सर्विलांस प्रभारी महेश दुबे, हेड कांस्टेबिल संत किशोर शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, गोरव वाजपेई, कृष्णवीर इंदोलिया आदि रहे।
विज्ञापन