फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dragging from the home keeper beaten soldier's widow

सिपाही ने दरोगा की बेवा को घर से खींचकर पीटा

Sat, 02 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 02 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dragging from the home keeper beaten soldier's widow
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर में तैनात सिपाही ने शुक्रवार रात दरोगा की बेवा को मामूली बात पर घर से खींचा और सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। कपडे़ भी फाड़ दिए। किसी तरह बचकर कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि सिपाही फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के बघौरा स्थित पुलिस कालोनी में एक दिवंगत दरोगा की पत्नी रहती हैं। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर वहीं रहने वाले सिपाही हरगोविंद की पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। रात 8 बजे सिपाही हरगोविंदर घर आया तो पत्नी ने कहासुनी की बात बताई। यह सुनते ही हरगोविंद ने आपा खो दिया। वह महिला के घर गया और उसे बाहर खींच लाया।
विज्ञापन


आरोप है कि सिपाही ने उससे मारपीट की। वह किसी तरह भागकर सड़क पर आई तो सिपाही ने वहां भी उसे मारापीटा और कपड़े फाड़ दिए। यह देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन सिपाही का विरोध करने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई। महिला किसी तरह हमलावर सिपाही के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने सिपाही हरगोविंद के
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाफ छेड़खानी, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि सिपाही की तलाश में पुलिस मौके पर गई लेकिन वह भाग चुका था। उसकी तलाश की जा रही है। सिपाही की करतूत से ललितपुर एसपी को भी अवगत करा दिया गया है।

खाकी के दामन पर लग रहे दाग
जिले में खाकी का दामन दागदार होता जा रहा है। रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे है। अभी डकोर थाने में तैनात सिपाही धमेंद्र सिंह पर बंधौली के ग्रामीणाें पर गोली चलाने का आरोप लगा था और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। इस वारदात में घायल एक युवक की मौत भी हो गई है। अब सिपाही ने दरोगा की बेवा को न सिर्फ

सरे चौराहे मारापीटा बल्कि उसके कपड़े ही फाड़ दिए। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि खाकी का चेहरा खौफनाक होता जा रहा है। इससे आम जनमानस में पुलिस की छवि खराब हो रही है। इस बाबत एसपी बबलू कुमार ने बताया कि दोनाें ही मामलाें में रिपोर्ट दर्ज है वह आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।
 
पुलिस की गुंडई कतई बर्दाश्त नहीं-एसपी
पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि कानून के रक्षक ही जब अपराध करेंगे तो आमजन का पुलिस से विश्वास उठ जाएगा। ऐसे में खादी को दागदार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दरोगा की बेवा के साथ मारपीट करने का मामला काफी संगीन है। इसपर आरोपी के खिलाफ जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट ललितपुर पुलिस को


भी भेजी जाएगी। बंधौली में हुए गोलीकांड मेें शामिल सिपाही पर भी कठोर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। दोनाें ही मामलाें में आरोपी सिपाहियाें के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह सलाखाें के पीछे होंगे। कानून सबके लिए बराबर है जो अपराध करेगा उसको कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed