फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death, suspected of murder in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Thu, 27 Dec 2018 12:00 AM IST
gaurav gaurav जालौन
जालौन Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 27 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Death, suspected of murder in suspicious circumstances
नासिर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
जालौन। फेरी लगाने वाले युवक का शव उसके ही घर पर संदिग्ध हालात में मिला। बेटे का कहना है कि मंगलवार देर रात उसने पिता की चीख सुनी तो बाहर आकर देखा कि उनका शव चारपाई पर पड़ा था। नाक, कान से खून निकल रहा था। गले में भी काले निशान भी थे। सूचना पाकर एसपी अरविंद चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय किया जाएगा कि मामला हत्या का है किसी हादसे का। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है, उसकी रिपोर्ट भी देखी जाएगी। इलाके के लोग युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज में नासिर (40) पुत्र समसुद्दीन का मकान है। नासिर बाइक से कपड़े की फेरी का काम करता था। मंगलवार की शाम वह फेरी से वापस लौटकर रात में खाना खाकर करीब 9 बजे घर की आंगन में पड़ी टीन के नीचे चारपाई पर सो गया। अंदर कमरे में पत्नी रानो दो बेटे व दो बेटियों के साथ सो रही थी। नासिर के बड़े पुत्र समीर (15) ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे उसने पिता को आखिरी बार जागते हुए देखा था। इसके बाद करीब ढाई बजे अचानक पिता की चीख सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह घरवालों के साथ बाहर आया तो देखा कि चारपाई पर लेटे पिता की नाक व कान से खून निकल रहा था। साथ ही गले में काले निशान दिखाई दे रहे थे। उनकी गंभीर हालत को देखकर वह उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बुधवार की सुबह एसपी भी मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। मामले में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। फिलहाल तीन चार संदिग्ध लोगों को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है।  


रंजिश या अवैध संबंध के बिंदु पर जांच
घटना के बाद परिजनों से तहरीर न मिलना और बिना किसी शोरगुल के नासिर की यूं मौत होने के पीछे के मामले को पुलिस भी संदिग्ध मान रही है। यही कारण कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।


आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यदि वाकई मामला हत्या का निकला तो इसके पीछे किसी रंजिश अथवा अवैध संबंधों का मामला हो सकता है। घटना में किसी करीबी का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed