{"_id":"6b09d4fd3f793f8f080740a8","slug":"outcries-erupted-the-moment-the-body-arrived-auraiya-news-c-211-1-aur1024-155664-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शव पहुंचते ही मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शव पहुंचते ही मची चीत्कार
विज्ञापन
फोटो-25-मृतक के घर के बाहर बैठी महिलाएं।संवाद
- हदरुख मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी थी टक्कर
- दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जालौन जनपद के ग्राम भिटारा में निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे रोडवेज कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम हदरुख मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
औरैया शहर के दिल्ली दरवाजा निवासी विजय पुत्र कमलेश रोडवेज में डेली बेसिस पर काम करते थे। वह जालौन जनपद के ग्राम भिटारा में निमंत्रण खाने गए थे। शाम वहां से बाइक से वापस लौटते समय हदरुख मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विजय की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। जवान बेटे की मौत से पिता कमलेश सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।