फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death in Labor's Suspicious Circumstances

मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 15 Jul 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 15 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Death in Labor's Suspicious Circumstances
घटना की जानकारी लेते एसपी। - फोटो : amar ujala
उरई के जालौन रोड स्थित मोहल्ला सुशील नगर में एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। यह काम आशीष कुमार नाम का ठेकेदार करा रहा है, जिसके अंडर में मजदूर छोटेलाल (35) पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम नया पुरवा मंगरौल कालपी भी काम कर रहा था। वह पिछले दो माह से अपने साथी मजदूरों के साथ उरई में रह कर निर्माण कार्य कर रहा है। शनिवार रात छोटेलाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव उसी निर्माणाधीन बिल्डिंग के पीछे पड़ा मिला। उसका सिर फटा था और शव खून से सना था। सुबह वहां शव देख इलाके में हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों की सूचना पर उरई इंस्पेक्टर रुद्रकुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद ही एसपी भी पहुंच गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी छोटेलाल के परिजनों को दी। वह भी वहां पहुंचे और उसके सिर में लगी चोट देखकर हत्या की आशंका जताई। पूछताछ में छोटेलाल के साथ काम कर रहे उसके सगे भाई राजेश कुमार व भांजे दयाशंकर ने पुलिस को बताया कि छोटेलाल रात में शराब के नशे में धुत होकर छत से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। मगर वहां का जायजा लेने पर पुलिस को छोटेलाल के छत से गिरने की बात समझ नहीं आई। वहीं छोटेलाल की पत्नी माया ने देवर राजेश व भांजे दयाशंकर पर ही हत्या की आशंका जता तहरीर दी। पुलिस मामला संदिग्ध देख राजेश व दयाशंकर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। इसके अलावा पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज इलाकाई लोगों से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


शव के पास मिली शराब की खाली बोतल
जिस जगह शव पड़ा हुआ था उसके ठीक बगल में शराब की एक खाली बोतल भी पड़ी थी, जिससे यह तो साफ है कि छोटेलाल ने शराब पी थी और उसके साथ और भी लोगों ने शराब पी थी। क्योंकि शराब की पूरी बोतल थी उसके बगल में उसका ढक्कन भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने इन सभी को साक्ष्य के लिए संकलित कर रख लिया है, जिनकी फोरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन


बोतल का न फूटना संदेह के घेरे में
भाई राकेश व भांजे दयाशंकर ने पुलिस को बताया कि छोटेलाल शराब के नशे में धुत होकर छत से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई है। मगर शराब की बोतल उसके बगल में कहां से आ गई यह संदेह के घेरे में है। यदि वह शराब की बोतल साथ लेकर गिरा तो इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद बोतल का न फूटना भी संदेह व्यक्त करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed