{"_id":"5ace50214f1c1b683d8b49c6","slug":"death-in-labor-s-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाल, जालौन
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंगल सिंह कुशवाहा की फाइल फोटो। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खर्रा गांव में खेत पर मजदूरी करने गए एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक युवक उसका शव घर के बाहर छोड़ गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ जालौन व पुलिस ने वहां पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी मंगल सिंह कुशवाहा (39) मजदूरी करता था। वह मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव के ही गगनदीन के खेतों पर पानी लगाने के लिए गया था। इसी बीच उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गगनदीप बुधवार सुबह चार बजे उसे मृत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर चला गया। मंगल के नाक व मुंह से खून निकलता देखकर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगल की पत्नी मिथला देवी ने बताया कि रात में गगनदीन का उसके पास फोन आया था और उसने मंगल की तबीयत खराब होने की बात बताते इलाज के लिए ले जाने को कहा था। सुबह वह उसे मृत अवस्था में घर छोड़ गया। सीओ जालौन संजय शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।