{"_id":"5c40c52dbdec22737a366bf9","slug":"dead-child-born-on-hospital-gate-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल गेट पर जन्मी मृत बच्ची, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल गेट पर जन्मी मृत बच्ची, हंगामा
Thu, 17 Jan 2019 11:40 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में आरोप लगाते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी राजेश ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी भानुवती को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार की सुबह दस बजे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने कोई सहयोग नहीं किया, जांच व दवाओं के नाम इधर-उधर भटकाते रहे। साथ ही उसे बाहर जाकर इलाज कराने को कहा गया।
विज्ञापन
जब वह पैसे का इंतजाम कर अस्पताल आया और पत्नी को ले जा रहा था तो अस्पताल के गेट पर ही प्रसव हो गया। नवजात बच्ची मृत थी। राजेश का आरोप है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक व स्टाफ सुबह से इधर उधर भटकाता रहा। जांच व दवाइयों के नाम पर भी उसके हजारों रुपये खर्च हो गए। उसका अल्ट्रासाउंड भी बाहर से कराया गया। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा।
विज्ञापन
इसी तरह बंगरा के रंजीत ने भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले इसी तरह अस्पताल स्टाफ ने उसकी पत्नी को भी टरका दिया था। इधर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गीतेश का कहना है कि महिला को पहले से पांच बेटियां है। यह छठवां प्रसव था। उसे शरीर में खून की कमी थी, लिहाजा उसे बाहर कहीं और इलाज कराने की सलाह दी गई थी। उसके लिए एंबुलेंस का इंतजाम भी कराया था। वहीं कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि उनके पास फिलहाल मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन