फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Couple of robbers looted cash, jewelery

लुटेरों ने दंपति से नगदी-गहने लूटे

Thu, 21 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 21 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Couple of robbers looted cash, jewelery
लूट

उरई (जालौन)। बाजार से खरीदारी कर बाइक से वापस अपने गांव जा रहे दंपति को बाइक सवार तीन लुटेराें ने चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव सुहाकरखेरा के पास ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे के बल पर नौ हजार रुपये नकद व महिला से बाला, तीन सोने की अंगूठी सहित करीब दो लाख के गहने व दो मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित चुर्खी थाना पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई तो पुलिस ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी प्रमोद कुमार बुधवार को आपी पत्नी सोनम के साथ उरई बाजार से सामान की खरीदारी कर बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। रात करीब आठ बजे जब उनकी बाइक चुर्खी थाना क्षेत्र के सुहाकरखेरा गांव के पास पहुंची तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लुटेराें ने ओवर टेेक कर तमंचे के बल पर बाइक रोक ली और लूटपाट करने लगे जब युवक ने विरोध किया तो उसको पीट दिया। इसके बाद लुटेरे सोनम का सोने का बाला, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र , सोने की माला व नौ हजार रुपये नकद व दो मोबाइल लूटकर भाग गए। पीड़ित ने थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांचकर कार्रवाई की बात कही। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही वह कार्रवाई करेंगे। उरई पुलिस ने तीन शातिर बदमाशाें को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed