{"_id":"5cf5673ebdec2207863ac9d6","slug":"constable-came-home-on-vacation-committed-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर घर आए कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छुट्टी पर घर आए कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Tue, 04 Jun 2019 12:00 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकोर कोतवाली के गांव निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू (34) पुत्र आनंद स्वरूप यादव पुलिस में कांस्टेबल था। इस समय डीआईजी कार्यालय झांसी में तैनात था। दो दिन पहले वह अवकाश लेकर अपने घर डकोर आया था। सोमवार की दोपहर घर में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब वीरेंद्र को फांसी पर लटकता देखा तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना डकोर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सीओ संतोष कुमार, कोतवाल डकोर आशीष मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ उसके घर पहुंचे और शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी कल्पना व दो बच्चे मानसी व चिराग झांसी में रहते हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
भाई सोनू यादव का कहना है कि जब से वीरेंद्र छुट्टी पर आया था, तभी से कुछ तनाव में था लेकिन उसने किसी से कुछ कहा नहीं। वहीं पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस बाबत सीओ का कहना है कि मृतक शराब के नशे में था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। फिर भी परिवार में कोई बंटवारे का विवाद या फिर झांसी में कोई विभागीय परेशानी तो नहीं थी, इसका भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन