फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Century suitcase missing , driver detained

बस से सूटकेस गायब, चालक हिरासत में

Fri, 24 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Fri, 24 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Century suitcase missing , driver detained
लुध‌ियाना में 2 बहनों को बस ने कुचला - फोटो : amar ujala

कालपी (जालौन)। गुजरात से कानपुर जा रही शताब्दी बस से जोल्हूपुर मोड़ पर उतरी सवारियों को सूटकेस गायब हो गया। सूटकेस बस के लगेज बाक्स में रखा था। इस पर सवारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शताब्दी बस को कोतवाली में खड़ा करा दिया। इसके बाद ड्राइवर व एक अन्य स्टाफ को हिरासत में ले लिया है। पर बस कंडेक्टर भाग गया है। 

विज्ञापन


गुजरात के सूरत से कानपुर जा रही शताब्दी बस से थाना जसपुरा बांदा के इंदल सिंह व उनकी भतीजी मुरैना मध्य प्रदेश की नीलम का सूटकेस गायब हो गया। सवारियों ने बस स्टाफ पर आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया व चालक सुधर सिंह व कल्यान सिंह निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश को हिरासत में लिया है। बस का परिचालक पुलिस को देखकर भाग गया। नीलम ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह बांदा शादी में शामिल होने वह जा रही थी। सूटकेस में एक जोड़ी सोने की झुमकी, चार अंगूठी, तोड़ियां, चार हजार रुपये नगद व लगभग बीस हजार रुपये के कपडे़ थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed