फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cemetery inclined to complain about occupation

कब्रिस्तान में कब्जे की शिकायत पर नापजोख

Tue, 02 Oct 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 02 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cemetery inclined to complain about occupation
कब्रिस्तान का कब्जा देखते एसडीएम व सीओ। - फोटो : amar ujala

बात दें कि कस्बे के चतेला रोड पर कब्रिस्तान की जगह गाटा नंबर 280 में दर्ज है। जिस पर कस्बा निवासी पवन पुत्र राजेंद्र बहादुर बल पूर्वक कब्जा कर पक्का निर्माण करा रहे थे। जिसकी शिकायत कस्बे के फुरकान, मुकीम, जाकिर, सिराज, इदरीस, ताहिर, शादिक ने सोमवार को  जिलाधिकारी से मिल कर की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी कालपी को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर जांच कर जमीन की नाप जोख कराएं और अवैध निर्माण को रोके।

विज्ञापन


निर्देश मिलते ही उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, सीओ कालपी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे। पहले तो उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। फिर लेखपालों की टीम को मौके पर बुलाकर विवादित जमीन की नापजोख शुरू कराई। इसमें विवादित जमीन लोक निर्माण विभाग की निकली। इस पर गांव वालों ने इस जमीन से अवैध कब्जे को हटाने की मांग जिस पर उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई की आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी कालपी ने कहा कि जिस जगह पर विवाद था वो जगह सरकारी पीडब्लूडी की है, कब्रिस्तान की जगह उसके पीछे है। वैसे निर्माण कार्य रुकवा कर चेतावनी दी गई है। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि जो विवाद था, उसका निस्तारण कर दिया गया है । जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार, नायब तहसीलदार भान सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, मैथलीशरण गुप्ता, दरोगा हरिकृष्ण, लेखपाल दयाशंकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed