फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cash and jewelery stolen from two closed houses

दो बंद घरों से नगदी व जेवरात चोरी

Sat, 24 Feb 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 24 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from two closed houses
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amarujala

नगर में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों ने पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी है। चोरों ने एक बार फिर कालपी के मोहल्ला हरीगंज में सावित्री देवी के घर में पहले धावा बोला। सावित्री भाई की मौत होने के चलते परिवार समेत गुरुवार को कानपुर गईं थीं। देर रात घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची सावित्री देवी ने बताया कि चोर उनके घर से अलमारी में रखे सवा लाख रुपये, मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, बाला, टाप्स, बेंदी, पायले, नथुनी व कीले आदि जेवरात चोरी कर ले गए।  इसके बाद चोरों ने मोहल्ले के ही संतोष के बंद घर में भी हाथ साफ कर दिया। संतोष भी परिवार समेत बाहर गए थे। इनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा गया। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से मंगलसूत्र सहित हजारों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही गृह स्वामियों ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed