{"_id":"5adf70a74f1c1b9f098b653d","slug":"burnt-in-fire-at-home-three-cattle-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग से सामान जला, तीन मवेशी झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में आग से सामान जला, तीन मवेशी झुलसे
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोप्ता निवासी अवधेश पुत्र राजाराम की बेटी नीरू की सोमवार को शादी थी। सुबह जैसे ही बारात विदा हुई तो उधर घर के एक बाहर वाले कमरे में आग लग गई। कमरे से धुंआ निकलता देखकर घर में मौजूद लोग व ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। देखते ही देखते आग भीषण होती चली गई। इस पर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी पाकर कुछ ही देर में दमकल गांव पहुंच गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उस कमरे में रखी गृहस्थी व वहां बंधे तीन मवेशी आग की चपेट में आग से झुलस गए। मवेशियों को आनन फानन में बाहर निकाला गया और पशु चिकित्सक बुलाकर इलाज कराया गया। गनीमत यह रही वहां पर कुछ ज्यादा सामान नहीं रखा हुआ था। उधर ग्रामीणों की सूचना पर गांव के लेखपाल ने वहां पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन