फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   burnt herself

महिला ने खुद को जिंदा जलाया

Sat, 29 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 29 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
 burnt herself
व्यापारी सुनील के घर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला ने बाथरूम में खुद को जिंदा जला लिया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर जब तक आग बुझाई, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। बाथरूम में गैस सिलेंडर और चूल्हा भी रखा था। पुलिस का कहना है कि महिला डिप्रेशन का शिकार थी। इसी कारण उसने आत्महत्या की। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर निवासी कपड़ा व्यापारी सुनील कुमार की पत्नी मनीषा (30) शुक्रवार की सुबह घर में अकेली थी। करीब 11 बजे के आसपास बाथरूम से धुआं निकलने लगा और मनीषा के चीखने की आवाजें सुनकर पड़ोसी दौड़कर मकान पर पहुंचे और बाथरूम का दरवाजा तोड़ने लगे। दरवाजा टूटने पर लोगों ने देखा कि मनीषा लपटो से घिरी थी। पानी डालकर जब तक आग बुझाई जाती, तब तक मनीषा दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन और कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बाथरूम में घरेलू गैस सिलेंडर और चूल्हा भी रखा था। कयास लगाया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से ही आग लगाकर मनीषा ने जान दी है। लोगों के मुताबिक यदि आग कुछ देर और न बुझाई जाती तो सिलेंडर फट सकता था। इस संबंध में कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि घरवाले सिर्फ डिप्रेशन की बात कह रहे हैं, किस बात का डिप्रेशन था, यह नहीं बता पा रहे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed