फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BSP leader's son hanged missing studies unhappy

पढ़ाई छूटने से दुखी बसपा नेता के पुत्र ने फांसी लगाई

Sun, 01 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 01 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
BSP leader's son hanged missing studies unhappy
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : Demo pic
पढ़ाई छूटने से दुखी तहसील स्तरीय बसपा नेता के पुत्र ने अपने कमरे में लगे हुक के सहारे शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब मां ने बेटे के शव को फांसी पर लटकता देखा तो वह चीख पड़ी, वहां ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी बसपा के पूर्व तहसील अध्यक्ष हरचरण
विज्ञापन


ताहरपुरी के  पास सरकारी राशन का कोटा था जो सपा सरकार आने के बाद करीब तीन साल पहले निरस्त हो गया था। उसके तीनों पुत्र बाहर पढ़ रहे थे। छोटा बेटा अमर्त्यसेन(20) जो कि कानपुर से बीएससी कर रहा था उसे पैसों की कमी के कारण घर बुला लिया। इससे वह कुंठित हो गया। शनिवार की रात पिता किसी काम से आजमगढ़ चले गए। घर वह व उसकी मां
विज्ञापन


विमला थी। देर रात मौका पाकर अमर्त्यसेन ने अपने कमरे में लगे हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मां की आंख खुली तो वह कमरे में गई। वहां बेटे को फांसी पर लटका देखकर चीख पड़ी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


छूटने से युवक आहत था और इसी के चलते उसने फांसी लगा ली है। वह अन्य बिंदुआें पर भी जांच कर रहे हैं।

पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन से कटकर दी जान
पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने शनिवार की देर रात ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। कालपी कोतवाली के गांव छौंक निवासी हरिशंकर मिश्रा के देवेंद्र मिश्रा (38) का किसी बात पर पत्नी से झगड़ा। बात इतनी बढ़ी कि देवेंद्र ने पत्नी की पिटाई कर दी और घर से चला गया। शनिवार की देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनाें ने उसकी खोजबीन


की। उसका ट्रेन से कटा शव गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पाकर कोलपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सतेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। उसी के गुस्से में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed