{"_id":"5a2c27db4f1c1b0d698c1030","slug":"breakdown-of-alcoholism-shock-and-broken-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों का उत्पात, धक्कामुक्की व शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबियों का उत्पात, धक्कामुक्की व शीशे तोड़े
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
broken
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल कर्मियों ने बताया कि गांव रामहेतपुरा गांव निवासी करन पुत्र शिवकुमार ने अपने रिश्तेदार को डिलेवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। रात के समय करन, उसके साथी अवधेश व गदुआ भी अस्पताल में रुके थे। तीनों ने कहीं एक साथ बैठकर शराब पी और फिर अस्पताल में आकर सीएचसी के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो तीनों ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी। जिस कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों के बीच अफरातफरी मच गई। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो ओपीडी और लेबर रूम के शीशे तोड़ दिए। कर्मचारियों की सूचना पर केंद्र प्रभारी विनोद राजपूत भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों को थाने लाया गया है और वे तीनों शराब के नशे में भी थे। अस्पताल प्रबंधन से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन