फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bolero collided with a pillar while crushing innocent

मासूम को रौंदते हुए खंभे से टकराई बोलेरो

Mon, 23 Apr 2018 11:39 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Mon, 23 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bolero collided with a pillar while crushing innocent
ऊमरी-रामपुरा मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
ऊमरी गांव में घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को कुचलते हुए बोलेरो बिजली के खंभे से जा टकराई। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामपुरा-ऊमरी मार्ग पर जाम लगा दिया। बोलेरो छोड़कर चालक वहां से भाग निकला, जबकि उसका साथी पकड़ा गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस बोलेरो चालक का पता लगा रही है।  
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी डिलू दोहरे का पांच वर्षीय बेटा आदित्य सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो वहां से निकली। डिलू के घर के पास पहुंचते ही अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। बोलेरो अनियंत्रित होकर घर के बाहर खेल रहे मासूम आदित्य को कुचलते हुए एक बिजली के खंभे से टकरा गई। आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देखकर वहां हड़कंप मच गया और आस पास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने इसकी सूचना आदित्य के घरवालों को दी। आदित्य के परिजन रोते बिलखते हुए शव के पास पहुंचे।
विज्ञापन


उधर लोगों को आता देखकर बोलेरो चालक रामपुरा के डेलपुरा निवासी विपिन पुत्र पर्वत कुशवाहा व उसका एक साथी बोलेरो छोड़कर भाग निकले, जबकि उनका एक अन्य साथी डेलपुरा निवासी दीपू पुत्र भागीरथ को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने  उसकी पिटाई करते हुए रामपुरा-ऊमरी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पुलिस को हुई तो रामपुरा थाने से फोर्स निकल पड़ा। गांव पहुंचते पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खोलने की बात कही, लेकिन वह पुलिस की एक न सुनने को तैयार हुए। ग्रामीण बोलेरो चालक व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को कब्जे में लिया। आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया, तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। वहीं पुलिस ने पकड़े गए बोलेरो सवार को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस बोलेरो चालक व उसके साथी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed