{"_id":"572b8fa54f1c1b98745cd0ea","slug":"bolero-booked-from-jhansi-looted-in-kalpi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी से बुक कराई बोलेरो, कालपी में लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसी से बुक कराई बोलेरो, कालपी में लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Thu, 05 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। बदमाशों ने बुधवार की रात लगभग नौ बजे व्यास मंदिर केे समीप जोधर नाले पर तमंचे के बल पर बोलेरो गाड़ी लूट ली। बदमाश बोलेरो को झांसी से कालपी के देवकली गांव केे लिए बुक करके लाए थे। गाड़ी मालिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस में चार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
झांसी निवासी अवधेश कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद ने कालपी कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को तीन लोग उसके पास आए और कालपी के देवकली गांव एक शादी समारोह में आने के लिए गाड़ी बुक की। कालपी के मुन्ना फुलपावर चौराहे से राहुल को बदमाशों ने दोस्त कहकर गाड़ी मेें बैठा लिया। कालपी से देवकली के रास्ते पर व्यास मंदिर के समीप जोधर नाले पर बदमाशों ने तमंचा लगाकर गाड़ी रुकवा ली और मारपीट करते हुए बोलेरो लूट ली और मोबाइल भी छीन ले गए।
विज्ञापन
अवधेश अपनी गाड़ी खुद चलाते हैं। उन्होंने कोतवाली आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राहुल व तीन अन्य बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि जल्द ही बोलेरो बरामद कर बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन