{"_id":"5a905d744f1c1b8e238ba6ab","slug":"body-found-hanging-on-a-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
hanged
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बंबी रोड स्थित मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रेखा (32) पत्नी जगमोहन शुक्रवार दोपहर घर में अपने जरूरी कामकाज निपटा रही थी। इसी बीच घर के किसी सदस्य से उसका झगड़ा हो गया। इस बात को लेकर रेखा ने अपने कमरे में जाकर साड़ी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ ही देर में दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
काफी देर तक नजर न आने से परिजन उसके कमरे की तरफ गए तो दरवाजा बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। रेखा को फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतराकर कब्जे में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन