फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bikers abduct teenager

बाइक सवार युवकों ने किशोरी को अगवा किया

Mon, 17 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 17 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bikers abduct teenager
kidnap
जालौन।
विज्ञापन

बाजार करने गई किशोरी को बाइक सवार युवक ने साथी की मदद से अगवा कर लिया। छोटी बहन ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन युवकों के घर उलाहना देने गए तो उन्हें जानमाल की धमकी दी। इस पर पीड़ित परिजनों ने थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मां की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बाजार से सामान लाने छोटी बहन के साथ जा रही थी। रास्ते में पानी की टंकी के पास की गली में आमीन खां अपने एक साथी के साथ बाइक लिए खड़ा था। जैसे ही उसकी बेटी वहां पहुंची दोनों युवकों ने जबरन उसे बाइक पर बैठा लिए और चले गए। घर आकर छोटी बेटी ने सारी बात बताई। उसने आमीन के पिता यासीन को बेटी के अपहरण की बात बताई तो यासीन भड़क गया। गाली गलौज कर धक्के देकर वहां से भगा दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह तोमर ने बताया कि जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed