{"_id":"5929c6874f1c1bc864536013","slug":"bike-used-for-killing-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 28 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बरामद बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को आरोपियों द्वारा प्रयुक्त की गई बाइक हाथ लगी रही। पुलिस का कहना है कि घटना में प्रयुक्त असलहे को भी ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सभासद रविंद्र सिंह गुर्जर उर्फ रामू काका निवासी मोहल्ला भवानीराम की बीती 18 मई को बाइक सवार तीन बदमाशों ंने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में मृतक के पिता ने 8 लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस की 3 टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। जिनमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई तीनों टीमें विभिन्न स्रोतों के माध्यम से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
सीएम से मांगी सहायता
जालौन। मृतक रामू गुर्जर के भतीजे प्रद्युम्न गुर्जर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें बताया गया कि उसके चाचा ही परिवार में कमाने वाले थे। उसके पिता की भी मृत्यु लगभग 8 वर्ष पूर्व हो चुकी है। परिवार में मात्र बाबा लल्लाराज ही हैं, जो कि काफ ी वृद्ध हो चुके हैं। ऐसे में उसका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इसलिए उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। ताकि उसके परिवार का भरण पोषण हो सके।