{"_id":"5c2a5ce9bdec2256d22f8061","slug":"bike-rider-dies-of-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 31 Dec 2018 11:46 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स व भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी विनोद उर्फ गुड्डन (35) पुत्र मुन्नालाल अरुषिया शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। सोमवार की शाम वह गायर गांव में एक त्रियोदशी में खाना बनाने के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। तभी अकोढ़ी दुबे के पास गायर मोड़ पर अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार विनोद कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
हेलमेट न लगाने होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस व उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की मां व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटियां व एक 4 माह का पुत्र है। मृतक घर में अकेला कमाने वाला है। उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी की खोज कर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन