फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike climbed, one killed and two injured

बाइकें भिड़ीं, एक की मौत और दो घायल

Sat, 23 Jun 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 23 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike climbed, one killed and two injured
घर में रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी हमीर सिंह (30) पुत्र रामचरण शुक्रवार की देर शाम अपने चचेरे भाई अरविंद (22) पुत्र कमलेश के साथ बाइक से जगम्मनपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह जब जगम्मनपुर रोड स्थित ईंट भट्टे के पास पहुंचा तो करीब 9 बजे सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे और बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर गिरकर हमीर, अरविंद व दूसरा बाइक सवार अखिलेश पुत्र बदलू निवासी ग्राम हमीरपुरा थाना रामपुरा लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन


हेलमेट न लगाए होने से हमीर का सिर फट गया था और उसकी हालत बेहद नाजुक थी। इसी बीच वहां से निकल रहे राहगीरों ने जब उक्त तीनों को सड़क पर तड़पते देखा तो  दौड़कर आए। उन्होंने तीनों को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया।  सीएचसी में हमीर सिंह की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी दोनों का प्राथमिक उपचार कर वहीं भर्ती कर लिया। जानकारी पाकर सीएचसी पहुंचे परिजन हमीर को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। बता दें कि अभी एक माह पूर्व 11 मई को हमीर सिंह की शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी पूजा बेहोश हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेहंदी छूटने से पहले उजड़ा सुहाग
एक माह पूर्व 11 मई को हमीर सिंह के परिजन बड़े ही शानों शौकत से उसकी शादी कर बहू घर लेकर आए थे। हमीर की पत्नी पूजा के हाथों की अभी मेहंदी भी न छूटी थी कि इससे पहले ही पूजा का सुहाग उजड़ गया। जब उसे हादसे में हमीर की मौत की सूचना मिली तो वह बेसुध होकर फर्श पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। परिजन किसी तरह उसे होश में लाए, लेकिन वह गुमसुम से अपने कमरे में बैठी रही। उसकी यह हालत किसी से देखी न जा रही थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed