{"_id":"5a36b7284f1c1bc5758b9a8e","slug":"beating-the-real-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने के विरोध पर बहनाें को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा डालने के विरोध पर बहनाें को पीटा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
थाने तहरीर देने पहुंची घायल आरती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा के मरगायां गांव निवासी आरती पुत्री श्याम बाबू रविवार सुबह करीब नौ बजे घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली रिंकी ने आकर उसके दरवाजे के सामने कूड़ा डाल दिया। आरती ने जब इस हरकत का विरोध किया तो रिंकी ने अपने पिता यदुराम को बुला लिया और दोनों मिलकर गालीगलौज करने लगे। आरती ने गालीगलौज करने का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसे बचाने आई बहन संतोषी व मां ममता को भी बाप बेटी ने मिलकर पीटा। जिसमें आरती व उसकी बहन संतोषी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। आरती व संतोषी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से इलाज कराने के बाद दोनों थाने पहुंची और रिंकी व उसके पिता यदुराम के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन