{"_id":"5c114931bdec2241c17136ca","slug":"attempt-to-give-life-in-a-mental-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव में किया जान देने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक तनाव में किया जान देने का प्रयास
jalaun
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी के दरोगा ने रेल अधिकारियों को अपना बयान दर्ज कराया है। एसपी रेलवे पीके मिश्रा ने बताया कि उसने तनाव के कारण जान देने का प्रयास किया था।
सोमवार देर रात राजपुर (कानपुर देहात) निवासी दरोगा मोहित ने जीआरपी थाने के ठीक पीछे स्थित अपनी बैरक में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। मोहित को गंभीर हालत में लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मोहित ने अपने बयान में मानसिक तनाव की बात कही है। मोहित की मंगनी हो चुकी है और जल्द ही उनकी शादी भी होने वाली है। पुलिस सूत्रों की मानें तो शादी भी तनाव की वजह हो सकती है। एसपी का कहना है कि अभी मोहित ने कुछ भी खुलकर नहीं बताया है, थोड़ी स्थिति सुधर जाए फिर घरवालों के सामने भी उनसे बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही तनाव की सही वजह पता चल सकेगी।
दरोगा के खिलाफ भी होगी एफआईआर
दरोगा मोहित के मामले से जीआरपी का पूरा स्टाफ सकते में हैं। माना जा रहा है कि दरोगा पर जान देने के प्रयास का मामला भी दर्ज हो सकता है। इस बारे में जीआरपी प्रभारी बृजमोहन सैनी का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। इसके बाद ही कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
थाना पुलिस जांच भले ही कुछ करे और दरोगा मोहित पर शायद मामला भी दर्ज होने से बच जाए लेकिन अधिकारियों का साफ संकेत है कि एक बार खुद पर गोली चलाने वाले दरोगा को दोबारा सर्विस रिवाल्वर देना किसी खतरे से खाली नहीं होगा। मोहित के साथ साथ अन्य पुलिस कर्मियों की भी काउंसलिंग कराई जाएगी।