{"_id":"5872743a4f1c1b1729ba817b","slug":"at-the-distribution-ration-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण के समय पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन वितरण के समय पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में कोटेदार की दुकान के आसपास ग्रामीणों की उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकोर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद में राशन वितरण के दौरान कोटेदार व ग्रामीणों के बीच बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस दौरान बीचबचाव करने आई एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर यूपी 100, डकोर, कोटरा व उरई पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों
को डकोर कोतवाली में ले जाया गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। गांव मुहम्मदाबाद में दयाराम वर्मा की सरकारी राशन की दुकान है जिसका संचालन उनका पुत्र महिपाल करता है। महिपाल का आरोप है कि वह रविवार को सुबह 9 बजे ग्रामीणों को राशन वितरण कर रहा था। तभी गांव के ही मुख्तार खां पुत्र
मैकू खां दुकान पर आया और राशन सूची में अपने नामों की खोज की। अपना नाम न पाकर वह भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि मुख्तार ने राशन सूची फाड़ दी। इससे विवाद इतना बढ़ गया कि कोटेदार और ग्रामीण के बीच धक्का मुक्की होने लगी। इस बीच कोटेदार के परिवार के लोग छत पर चढ़ गए और पत्थर फेंकने लगे। सिर में
विज्ञापन
पत्थर लगने से मुख्तार घायल हो गया। बीचबचाव करने आईं गांव के ही मु. शरीफ उर्फ झगड़ू बाबा की पत्नी मुस्सा के भी सिर में पत्थर लग गया। खून से लथपथ ग्रामीणों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। विवाद को बढ़ते देख गांव के लोगों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। मौके पर यूपी 100 व डकोर पुलिस पहुंची। डकोर
इंस्पेक्टर विमलकांत मिश्र मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों को डकोर कोतवाली ले आए और उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। मामला दो समुदायों का होने से उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और उरई कोतवाली, कोटरा थाने समेत कई थानों की पुलिस गांव मुहम्मदाबाद भेज दी। उधर, घायलों की ओर से मुहम्मद मिस्टर खां पुत्र बदरुद्दीन निवासी
मुहम्मदाबाद ने डकोर कोतवाली पुलिस को गांव के ही कोटेदार दयाराम वर्मा पुत्र सोनेलाल, महिपाल पुत्र दयाराम वर्मा व आलोक पुत्र रामदास के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। वहीं इंस्पेक्टर विमलकांत मिश्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में जो भी गलत पाया जाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राशन वितरण के समय अक्सर होती है नोकझोंक
गांव मुहम्मदाबाद में दो सरकारी राशन वितरण की दुकानें हैं। इनमें आए दिन राशन वितरण को लेकर विवाद होता है। गांव में कई पात्र गरीबों के नाम सूची से गायब हैं। अपात्रों के नाम सूची में शामिल करने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। जब-जब राशन वितरण होता है, तब-तब कोटेदार और ग्रामीणों के बीच कहासुनी होती है। मंजू देवी पत्नी अशोक कुमार एवं कृपाल सिंह
पुत्र स्व. जसीराम ने आरोप लगाया कि वह भूमिहीन हैं और उनके नाम राशन सूची से गायब हैं। कहा कि राशन कार्ड बन कर भी आ जाते हैं तो संबंधित कोटेदार खाद्यान्न देने में आनाकानी करते हैं। कई बार जिला प्रशासन से भी मामले की जांच कराने की बात कही गई लेकिन कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई।