फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   a man shot dead in the verandah

बरामदे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 19 Nov 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 19 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
a man shot dead in the verandah
पिता से घटना की जानकारी लेते एसपी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

बसरेही निवासी गया प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र निर्दोष राजपूत शुक्रवार रात घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। हमलावरों ने देर रात उसके सीने में गोली मार दी। वह दर्द से छटपटा रहा था, तभी हमलावर उसकी चारपाई में आग लगा दी। आग की लपटें तेज होने पर निर्दोष किसी तरह खटिया से उठकर सड़क की ओर भागा और चंद कदम दूर सड़क पर गिरकर दम तोड़ दिया। उसी वक्त खेत से लौट रहे पिता गयाप्रसाद ने दो तीन लोगों को भागते देखा।

वह घर की तरफ दौड़े तो निर्दोष सड़क पर औंधे मुंह पड़ा था। उनकी चीख पुकार पर परिजन व आसपास के लोग आ गए। सूचना पाकर कालपी सीओ सुबोध गौतम व कदौरा थानाध्यक्ष आनंद कुमार रात को ही मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


घटना के वक्त घर में निर्दोष की पत्नी कुंती, मां कुसुम व बेटियां काजल और दीपांशी मौजूद थीं। परिजनों ने गांव के दो सगे भाइयों नवाब सिंह व हरि सिंह पुत्रगण हिंदुपथ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर इनसे कई बार विवाद हो चुका है। सुबह एसपी भी गांव पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। एसपी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed