विधायक के चचेरे भाई ने की युवती से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। एक विधायक के चचेरे भाई ने बुधवार को काेंच में साथियाें के साथ घर में घुसकर एक 20 वर्षीय युवती से छेड़खानी कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। चीख पुकार सुनकर बचाने आए पिता व मां को भी हमलावराें ने पीट दिया। जाते वक्त धमकी भी दे गए कि शिकायत की तो खैर नहीं। परिवार ने कोतवाली जाकर आरोपियाें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित परिवार ने गुरुवार को उरई में एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच सीओ काेंच को सौंपकर कार्रवाई की बात कही है। विधायक ने कहा कि अगर तहरीर दी गई है तो पुलिस जांचकर आरोपियों पर कार्रवाई करे।
काेंच के एक मुहल्ला निवासी एक युवती ने गुरुवार को एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि बालकृष्ण वर्मा एक विधायक का चचेरा भाई है। बुधवार की शाम बालकृष्ण अपने साथी राहुल आदि के साथ उसके घर आ धमका और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर पिता व मां मौके पर आए तो हमलावराें ने उन पर लाठियाें से हमलाकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते भाग गए। कोतवाल मनवीर सिंह को तहरीर दी लेकिन उन्हाेंने दबाव में जांच की बात कहकर टरका दिया।
इसके बाद गुरुवार की सुबह फिर छेड़खानी की। इससे परेशान परिवार बेटी को लेकर एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मिला और आरोपियाें के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांचकर कार्रवाई के आदेश सीओ कोंच को दिए हैं। कोंच मेें युवती से छेड़खानी के मामले में विधायक का कहना है कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। यदि युवती ने तहरीर दी है तो पुलिस निष्पक्ष जांचकर कार्रवाई करेगी।