{"_id":"5c9529c2bdec22141d19e385","slug":"81553279426-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब संग 10 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब संग 10 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब के साथ 10 लोग गिरफ्तार
उरई। होली पर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 लोगों को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया गया।
उरई कोतवाली के उप निरीक्षक रवि शंकर मिश्रा ने गंगाचरण निवासी मड़ोरा को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोंच कोतवाली के निरीक्षक दामोदर सिंह ने गिरवर नगर स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारकर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने कबूतरा डेरा पर छापा मारकर 35 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। वहीं, एट थाने की पुलिस के उप निरीक्षक हुकुम सिंह ने राजेश सिंह यादव निवासी धगुवां कला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। नदीगांव के एसआई लक्ष्मी प्रसाद सिंह ने अरविंद कुमार को 25 क्वार्टर एमपी निर्मित देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, कैलिया थाना के उपनिरीक्षक केदार सिंह ने पर्वत सिंह निवासी मगरा को 25 क्वार्टर देशी एमपी निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया। कुठौंद थाना के उपनिरीक्षक उमेश सिंह ने वेदप्रकाश निवासी हसनपुर को 19 देशी क्वार्टर के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। वहीं, गोहन थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने कौशल किशोर थाना माधौगढ़ से 20 क्वार्टर देशी शराब व सुनील कुमार निवासी तीतरा खलीलपुर से 20 क्वार्टर शराब बरामद कर गिरफ्तार किया।