फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   50 thousand robbery on force

तमंचे के बल पर 50 हजार की लूट

Sun, 03 Dec 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 03 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
50 thousand robbery on force
पूछताछ करती सीओ रुक्मिणी वर्मा - फोटो : amarujala

कोंच पुलिस ने बताया कि रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ेरना निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप शनिवार शाम अपने छोटे भाई अरविंद की पत्नी मंजू के साथ बाइक से कोंच की तरफ आ रहे थे। अभी उनकी बाइक तीतरा और बस्ती गांव के बीच पहुंची तभी अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को रोका और फिर तमंचा अड़ा मंजू के जेवर उतरवा लिए और उपेंद्र की जेब में पड़ी नकदी भी छीनी और फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ितों ने डायल 100 को सूचना दी जिस पर गाड़ी मौके पर पहुंच गई। डायल 100 ने कोतवाली पुलिस को भी सूचित कर मौके पर बुला लिया। सीओ रुक्मिणी वर्मा भी लूट की खबर सुन कर मौके पर पहुंच गईं।  पुलिस ने बदमाशों को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई सुराग तक हाथ नहीं लगा। बताया गया है कि बदमाश पांच हजार नकदी तथा मंगलसूत्र, झुमकी, ओम का पेंडल, अंगूठी तथा कमरपेटी आदि लूट ले गए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि लुटेरों का स्केच बनवाकर उनकी तलाश की जाएगी। जल्द ही घटना का अनावरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed