फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कमरे में लटकता मिला अधेड़ का शव, मामला उलझा

कमरे में लटकता मिला अधेड़ का शव, मामला उलझा

Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
कमरे में लटकता मिला अधेड़ का शव, मामला उलझा
माधौगढ़। क्षेत्र के डिकौली गांव में मकान के अंदर बंद कमरे में संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। शव करीब दो दिन बताया जा रहा है। घरवालों का कहना है कि उन्हें शव का पता ही नहीं चला। वहीं थाना प्रभारी राम सहाय गौतम का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर जमीन के पारिवारिक विवाद की चर्चा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव डिकौली निवासी जयवीर सिंह (45) पुत्र रणवीर सिंह हलवाई का काम करता है। परिवार की जमीन बंटवारे को लेकर जयवीर का अपने पिता से दो तीन बार विवाद भी हो चुका है। सोमवार की सुबह जयवीर के पड़ोसियों को उसके मकान से सड़ांध का एहसास हुआ तो उन्होंने शव की शंका पर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब जयवीर के दरवाजे पर पहुंची तो बदबू और तेज हो चुकी थी। कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी, जिसे ढीले दरवाजे के कारण हाथ से खोला गया तो सामने रस्सी के सहारे जयवीर का सड़ा हुआ शव लटक रहा था। मकान में जयवीर के माता पिता और छोटे भाई बाबू का भी परिवार रहता था लेकिन किसी को बदबू का एहसास तक नहीं हुआ। जयवीर की पत्नी नीतू बेटे पीयूष (18) और 13 साल के बेटे अमी को लेकर चार दिन पहले ही अपने मायके हरदोई गई हुई थी। पुलिस का कहना है कि पत्नी के मुताबिक पति का अपने पिता से जमीन को लेकर विवाद भी चलता था। जमीन न होने के कारण ही पति हलवाई का काम करते थे। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली नहीं लेकिन घर में मौजूद इतने लोगों को शव का पता नहीं चला यह भी समझ से परे है। लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed