फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   घरों से पकड़ी शराब भट्ठी, भूसे कंडों में छिपाई थी शराब

घरों से पकड़ी शराब भट्ठी, भूसे कंडों में छिपाई थी शराब

Sat, 16 Mar 2019 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
घरों से पकड़ी शराब भट्ठी, भूसे कंडों में छिपाई थी शराब
कोंच। प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बसोव के कई घरों में छापा मारकर तकरीबन पांच सौ लीटर कच्ची व ब्रांडेड देसी शराब बरामद की। कई ड्रम लहन भी नष्ट किया गया। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। उधर, कैलिया पुलिस ने भी शराब के पैंतालीस क्वार्टर सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव में अवैध शराब का कारोबार कुटीर उद्योग की तरह फलफूल रहा है। इस सूचना पर एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ शीशराम सिंह, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी आदि ने गांव में छापा मारकर अभियान चलाया, जिसमें उन्हें कई घरों में अवैध शराब की भट्ठियां धधकती मिलीं। इस छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। छापामार टीम ने भूसे कंडों आदि में छिपा कर रखी गई शराब बरामद की।
विज्ञापन


मौके से तकरीबन पांच सौ लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पचास क्वार्टर यूपी मेड ‘दिल से’ ब्रांड की शराब बरामद कर एक महिला व स्वरूप सिंह पुत्र हरदयाल, शंकर सिंह पुत्र माताप्रसाद आदि को गिरफ्तार किया। मौके पर मिला कई ड्रम लहन मौके पर नष्ट कराया गया। सीओ शीशराम सिंह का कहना है कि इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इस दौरान जितेन्द्रकुमार, कुसुमलता तिवारी, रश्मि कटियार, प्रतापसिंह, विवेक व्यास, मनीष दुबे आदि मौजूद रहे। कैलिया पुलिस के एसआई महेश चौधरी ने सामी बंबा के पास एक व्यक्ति रघुवीर पुत्र उमराव निवासी वरोदा कलां को गिरफ्तार कर उसके पास से यूपी निर्मित शराब के पैंतालीस क्वार्टर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed