फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   गैस एजेंसी संचालक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

गैस एजेंसी संचालक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
उरई (जालौन)। सिरसाकलार थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी संचालक को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने तमंचा कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने पकड़े अपराधी का खुलासा शनिवार को पुलिस कार्यालय में किया।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि सिरसाकलार में भारत गैस एजेंसी के संचालक पुष्पेंद्र कुमार दुबे को 18 फरवरी को कृष्ण गोपाल गुप्ता उर्फ राजू पुत्र राजाराम, नितिन गुप्ता पुत्र कृष्ण गोपाल, राहुल पुत्र रविंद्र सिंह, भूरे पुत्र छुटई सभी निवासी बिचौली ने उज्ज्वला गैस का कनेक्शन देने से इंकार करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी थी। कैलाश नारायण दुबे निवासी मऊ खुर्द थाना सिरसाकलार की तहरीर पर पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


तबसे आरोपी फरार चल रहे थे। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए एएसपी डा. अवधेश सिंह, सीओ जालौन सुबोध गौतम, सर्विलांस टीम व थानाध्यक्ष सिरसाकलार को लगाया गया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास करते हुए शनिवार को 10.50 बजे कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर तिराहे से कुठौंद की ओर जाने वाली सड़क पर राहुल सिंह पुत्र रविंद्र सिह निवासी बिचौली 315 बोर तमंचा व एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैस कनेक्शन न देने पर सभी आरोपियों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से पुष्पेंद्र को गोली मारी थी। गोली मारने के बाद वह फतेहपुर भाग गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष सिरसाकलार जीतेंद्र यादव, सर्विलांस प्रभारी महेश दुबे, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबिल धीरेंद्र कुमार, सिपाही गौरव वाजपेई, शोएब आलम, हतेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed