फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   शादी से पहले मांगी दहेज में कार, रिपोर्ट दर्ज

शादी से पहले मांगी दहेज में कार, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
शादी से पहले मांगी दहेज में कार, रिपोर्ट दर्ज
कोंच। दहेज में कार न मिलने पर लड़के पक्ष ने शादी तोड़ दी, शादी माह होनी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी लोकेंद्र सोनी पुत्र रमेश सोनी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री नीलम की शादी वसई जिला दतिया मध्यप्रदेश निवासी पातीराम के पुत्र अरुण कुमार से तय की थी। शादी जनवरी में ही होनी थी। गोदभराई का कार्यक्रम पहले ही टीकमगढ से हो चुका था।

जिसमें एक लाख पचास हजार रुपये खर्च हुआ। इसके बाद 14 अक्टूबर 2018 को तिलकोत्सव का कार्यक्रम ग्राम वसई से हुआ। इसमें तीन लाख रुपये नकद, सोने की जंजीर, अंगूठी आदि तमाम सामान लड़के वालों को दिया था। चूंकि जनवरी में शादी होनी थी, इसलिए तैयारियां जोरों पर थीं। इसी बीच लड़के वालों ने चार पहिया वाहन की मांग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि लड़के वाले मारपीट पर आमादा हो गए। लोकेंद्र ने इसकी शिकायत कोतवाली कोंच में की थी लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जिस पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अरुण सोनी व भानु सोनी पुत्रगण पातीराम निवासी ग्राम वसई जिला दतिया, अमित सोनी व कपिल सोनी पुत्रगण नाथूराम निवासी वार जिला ललितपुर के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed