{"_id":"5c8aa2aabdec2213e806f61b","slug":"181552589482-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकार मासूम के परिजनों से मिले डीआईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की शिकार मासूम के परिजनों से मिले डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जनपद दौरे पर आए डीआईजी झांसी ने पुलिस लाइन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव व होली के पर्व को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने जिले के कई थानों को निरीक्षण किया। वहीं आटा क्षेत्र में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर उसके परिजनों से घर जाकर मिले। वहीं डीआईजी के निर्देश पर जिले के सभी कोतवाली प्रभारियों, थानाध्यक्षों व सीओ ने गांवों में रात्रि विश्राम किया।
झांसी परिक्षेत्र के डीआईजी सुभाषचंद्र बघेल बुधवार की रात जनपद दौरे पर आए। जहां उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सभागार में अघिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव व होली के त्योहार को लेकर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में अवैध शराब पर रोक लगाई जाए। आपराधिक किस्म के लोगों पर कार्रवाई की जाए।
शस्त्र जमा कराए जाएं और सभी अधिकारी क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करें। इसके बाद डीआईजी ने माधौगढ़, रामपुरा थाने का निरीक्षण किया और क्षेत्र के बूथों पर जाकर व्यवस्थाएं देखकर दिशा निर्देश भी दिए। वहीं आटा थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर उसके परिजनों से मिले और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। डीआईजी के निर्देश पर सभी सीओ, थानाध्यक्ष, कोतवाली प्रभारियों ने रात्रि में गांव में जाकर व्यवस्थाएं देखीं।