{"_id":"5ccf34f6bdec22077c355750","slug":"171557083382-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को धमकाने में खनन माफिया पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रामीण को धमकाने में खनन माफिया पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। जबरन किसानों के खेतों में पोकलैंड घुसेड़ने वाले दबंग खनन माफिया के खिलाफ डकोर पुलिस ने धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि किसानों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और जल्द ही खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
बंधौली गांव निवासी किसान शिवराम केवट पुत्र हीरालाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम जब वह अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहा था तभी बंधौली खदान की घाट संख्या एक में काम करने वाले दबंग जबरन उनके खेत में पोकलैंड लेकर घुस आए। जिससे खेत में खड़ी सब्जी की फसलें नष्ट हो गईं। इतना ही नहीं जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में ही अवैध खनन शुरू कर दिया।
दबंग खनन माफिया के पास असलहे देख ग्रामीण भी चुप्पी साध गए। इसके बाद रविवार को शिवराम ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने धमकाने वाले कोमल यादव, कल्लू व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक अक्सर खदान में काम करने वाले दबंग खेतों में जबरन मशीनें ले आते हैं और फिर खेत से ही मौरंग का अवैध करने लगते हैं। खनिज अधिकारियों की साठगांठ के चलते कोई दबंगों के खिलाफ शिकायत भी नहीं करता है। कुछ दिन पहले जरूर खनिज निदेशक ने छापेमारी कर हड़कंप मचाया था। हाल ही में बंधौली घाट पर दबंगों ने हवाई फायरिंग भी की थी, लेकिन अभी तक उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है।