{"_id":"5c76ccaabdec2273ac45f729","slug":"171551289514-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने परिवार पर फेंका तेजाब, पांच झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने परिवार पर फेंका तेजाब, पांच झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली सी बात पर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। एक पक्ष का आरोप है कि शराब के नशे में पड़ोसी ने उसके परिवार पर तेजाब फेंक दिया। इससे परिवार के पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद दबिश देकर आरोपी पड़ोसी को भी पकड़ लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर में मंगलवार की देर रात नूर खां के घर के दरवाजे पर था। नूर का आरोप है कि तभी पड़ोसी राजेश कुमार आया और गाली गलौज करने लगा।
जब नूर खां की पत्नी रुखसाना (55) ने इसका विरोध किया तो राजेश सोनी व उसकी पत्नी नीता ने लाठी डंडों से उसके घरवालों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इसी बीच राजेश पत्नी रुखसाना और ताई नशीमन (60), बेटियां रेशमा (17), कशिश (10) के अलावा ताई के बेटे बाबू खां(20) पर तेजाब फेंक दिया। इससे घरवालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मामला बिगड़ते देख राजेश मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में राजेश को भी पकड़ लिया गया। बाबू खां को झांसी रेफर किया गया है। कोतवाल का कहना है कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं, आरोपी भी हिरासत में है।
कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि मामूली तेजाब था, इस कारण परिवार के लोग मामूली रूप से ही झुलसे हैं। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। देर रात तक दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ कोतवाली में लगी रही।