{"_id":"5d0690a38ebc3e4d65689460","slug":"15607113194-orai-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पूर्ति अधिकारी बन ठगे दस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी पूर्ति अधिकारी बन ठगे दस हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। फर्जी पूर्ति अधिकारी बनकर राशन विक्रेता का कोटा निरस्त करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये हड़प लिए। राशन विक्रेता ने ठगी की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदनगर निवासी जसवंत सिंह पुत्र कल्लू सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह गांव का कोटेदार है। 12 जून को वह घर पर नहीं था उस वक्त उसके घर पर कुछ युवक आए जो खुद को पूर्ति विभाग के अधिकारी बता रहे थे उन्होंने घर पर मौजूद उसकी पत्नी को धमकी दी कि कोटा निरस्त कर दिया जाएगा। पत्नी ने दहशत में आकर पूछा कि क्या हुआ तो मामला निपटाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। डर के पत्नी ने 10 हजार रुपये भी दे दिए।
शाम को जब वह घर आया तो पत्नी ने सारी बात बताई, जिस पर पति ने उन लोगों के बारे में विभाग से जानकारी की तो पता चला कि विभाग से कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं गया। शनिवार को राशन विक्रेता के पर एक बार फिर उन्हें लोगों को फोन आया और अपने आपको अधिकारी बताते हुए 10 हजार और रुपये की मांग की न देने पर परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। जब राशन विक्रेता ने उन लोगों का पता पूछा और रुपये देने की बात कही तो उन्होंने अपना नाम नसीम, पिंटू व रजा निवासी कदौरा बताया। राशन विक्रेता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया हैं कि तहरीर मिली है एक युवक को पकड़ा भी गया है जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।