फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बुरी नीयत से सोती बच्ची को घर से उठा ले गया वहशी

बुरी नीयत से सोती बच्ची को घर से उठा ले गया वहशी

Sun, 09 Jun 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
बुरी नीयत से सोती बच्ची को घर से उठा ले गया वहशी
उरई/कोंच (जालौन)। मां के साथ घर में सो रही पांच साल की बच्ची को बुरी नीयत से एक वहशी उठाकर सुनसान में ले गया, इससे पहले कि वह बच्ची के साथ कोई गलत हरकत कर पाता तभी ग्रामीणों की आहट पाकर वह बच्ची को छोड़कर भाग निकला। परिजन जब बच्ची की तलाश में निकले तो वह एक दंपति के साथ घर की तरफ आती दिखी। बच्ची का मुंह सूजा हुआ था और बदहवास हालत में थी। कोतवाल एलएन त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी का पता किया जा रहा है, फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लगभग चार बजे कस्बा निवासी पांच साल की मासूम अपनी मां के साथ घर पर सो रही थी जबकि उसका पिता शौच क्रिया के लिए बाहर गया था। जब पिता लौट कर घर आया तो उसे पत्नी के पास बेटी नहीं मिली। उसने पत्नी से पूछा तो वह भी हड़बड़ा गई और इसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें आबादी से थोड़ी दूर से एक दंपति के साथ बच्ची घर की ओर आती दिखी। पूछने पर दंपति ने बताया कि बच्ची उन्हें सड़क पर रोती मिली थी।
विज्ञापन


जब परिजनों ने बच्ची से पूछा तो उसने रोकर बताया कि एक आदमी घर में घुस आया और उसका मुंह दबा कर उसे उठा ले गया। जब वह चिल्लाई तो उस आदमी ने मुंह में चारा ठूंस कर अपनी कमीज से उसका मुंह बांध दिया था। तभी किसी के आने की आहट सुन कर वह अपनी कमीज खोलकर उसे वहीं सुनसान में छोड़ कर भाग गया। बच्ची फिलहाल वहशी को पहचान नहीं पाई है। पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर कोतवाल और चौकी इंचार्ज मौके पर भी जांच को पहुंचे। पुलिस ने शाम के वक्त बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में एसपी स्वामी प्रसाद का कहना है कि बच्ची घर से खेत तक कैसे पहुंची, इस बारे में अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। बच्ची के साथ कोई गलत हरकत नहीं हुई है। उसके कोई चोट या खरोंच भी नहीं है। फिर भी यदि घरवाले कुछ लिखकर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की हत्या भी हो सकती थी
इलाकाई लोगों का कहना है कि यदि वहशी अपने इरादे में कामयाब हो जाता तो निश्चित ही बच्ची को जिंदा भी नहीं छोड़ता। पहले भी इस तरह की घटनाएं जनपद में हो चुकी है, जिसमें मासूम बच्चियों की रेप के बाद हत्या की गई।

किसी जानने वाले की होगी करतूत
पुलिस और इलाकाई लोगों का मानना है कि घर के भीतर घुसकर बच्ची को उठाने की हिम्मत कोई परिचित ही कर सकता है। लिहाजा यदि पुलिस मामले में गंभीरता दिखाते हुए संदिग्धों की शिनाख्त परेड कराएगी तो मामला जल्द खुल जाएगा।

दिनभर मां से लिपटी रही मासूम
सुबह की घटना से मासूम पूरे दिन सहमी रही और मां के सीने से लिपटकर बिलखती रही। यहां तक कि जब पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी तब भी वह सिर्फ रोती ही रही। बच्ची का हाल देख उसके परिजन भी बार बार अपनी आंखों के आंसू पोछ रहे थे।


इलाकाई लोगों में भी रोष
मासूम के साथ हुई घटना को लेकर इलाके के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त न के बराबर है, जिस कारण ही आएदिन चोर बदमाश वारदातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed