फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज होने पर रचा था अपहरण का नाटक

दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज होने पर रचा था अपहरण का नाटक

Wed, 05 Jun 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज होने पर रचा था अपहरण का नाटक
उरई। अपहरण का नाटक कर गायब हुए युवक को कुठौंद थाना पुलिस ने दो वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा एसपी कार्यालय में एसपी ने किया।
विज्ञापन


एसपी स्वामीप्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 मई 2017 को कुठौंद थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नाथूराम निवासी तिरावली की तहरीर पर प्रेम सिंह पुत्र रामसेवक, रामसेवक, रामजानकी पत्नी रामसेवक, रानी पुत्री रामसेवक निवासी हमीरपुरा थाना रामपुरा के खिलाफ पुत्र मुकेश के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस मुकेश की तलाश में जुटी थी।


थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र की सनगढ़ पुलिया के पास से तिरावली जाने वाले मार्ग से मुकेश पुत्र नाथूराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसके ससुरालीजनों ने उसके खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। ससुरालियों पर दबाव बनाने के लिए उसके पिता ने उसके अपहरण का मामला ससुरालियों के खिलाफ लिखवा दिया। मुकेश सूरत पहुंचकर काम करने लगा था। सूरत वह वापस अपने घर आ रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा, उपनिरीक्षक उमेश सिंह, सिपाही पवन यादव, योगेंद्र कुमार, अजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed